चेन्नई, कोयम्बटूर में लाइव प्रस्तुति देंगे ए.आर. रहमान

चेन्नई, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। दो बार के ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान अगले साल चेन्नई और कोयम्बटूर में लाइव प्रस्तुति देंगे।

‘नॉइज एंड ग्रेन्स एंटरटेनमेंट’ ने एक बयान में खुलासा किया कि रहमान शहर में 16 जनवरी को और कोयंबटूर में एक सप्ताह बाद प्रस्तुति देंगे।

बयान में कहा गया कि यह पूर्ण रूप से एक तमिल कांसर्ट होगा।

दिल्ली में रविवार को रहमान ने ‘बकार्डी एनएच7 वीकेंडर’ में प्रस्तुति दी थी। इस सप्ताह वह बेंगलुरू में भी प्रस्तुति देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493