चेन्नई, 11 नवंबर (आईएएनएस)। निकोलस पूरन (नाबाद 53) के विस्फोटक अर्धशतक की मदद से वेस्टइंडीज ने रविवार को यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टी-20 मैच में भारत के सामने 182 का लक्ष्य रखा है।
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 181 रन का मजबूत स्कोर बनाया।
मेहमान टीम के लिए निकोलस पूरन ने 25 गेंदों पर सर्वाधिक 53 और डैरन ब्रावो ने नाबाद 43 रनों का योगदान दिया। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी की।
भारत की ओर युजवेंद्र चहल ने दो और वाशिंगटन सुंदर ने एक विकेट अपने नाम किए।
dharmpath.com dharmpath