चेन्नई वनडे : भारत ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

चेन्नई, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में रविवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी कार्टराइट इस मैच के जरिए वनडे प्रारूप में पदार्पण कर रहे हैं।

इसके अलावा, आस्ट्रेलिया टीम में जेम्स फॉकनर और नाथन कल्टर-नाइल की वापसी हुई है।

टीमें :

भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह।

आस्ट्रेलिया टीम : स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर, हिल्टन कार्टराइट, ट्रेविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल, मार्क्‍स स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), जेम्स फॉल्कनर, पैट कमिंस, नाथन कल्टर-नाइल और एडम जाम्पा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493