चेन्नई सुपर किंग्स के प्रशंसकों ने जैकलिन के लिए किया चीयर

मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक फैन क्लब ‘व्हिस्ल पोडू’ ने न केवल अपनी क्रिकेट टीम के लिए अपना प्यार जाहिर किया बल्कि बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज के लिए भी चीयर किया।

आईपीएल 2018 के फाइनल में दो धमाकेदार गानों पर डांस करने वाली जैकलीन फर्नांडीज का स्टेडियम में मौजूद दर्शक तालियों के साथ प्रोत्साहन बढ़ाते हुए नजर आए।

आईपीएल 2018 के चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का आधिकारिक फैनक्लब व्हिस्ल पोडू आर्मी जैकलीन से इस कदर प्रभावित है कि इसने एक अनोखे तरीके से अभिनेत्री के प्रति अपना प्यार जाहिर किया है।

इस फैनक्लब के सदस्य प्लाकार्ड रखने के अलावा जैकलिन को समर्पित टी.शर्ट पहने हुए नजर आए।

प्रशंसकों के इस प्यार पर जैकलिन की नजर पड़ी तो उन्होंने अपने प्रशंसकों का आभार जताया। जैकलिन जल्द ही आगामी फिल्म ‘रेस-3’ में नजर आएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493