चेल्सी के खिलाफ खेलने के लिए माहरेज फिट

लंदन, 31 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल लीग चैम्पियन-मैनचेस्टर सिटी ने कहा कि उनके खिलाड़ी रियाद माहरेज की चोट गंभीर नहीं हैं और ऐसे में वह चेल्सी के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर मौजूद रहेंगे।

सिटी का सामना पांच अगस्त को चेल्सी के खिलाफ एफए कम्यूनिटी शील्ड मैच में होगा।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, अल्जीरिया के 27 वर्षीय खिलाड़ी इस साल समर सीजन में सिटी क्लब में शामिल हुए थे, लेकिन शनिवार को बायर्न म्यूनिख के खिलाफ एक दोस्ताना मैच में टखने में चोट लग गई।

इस चोट के कारण चेल्सी के खिलाफ मैच में माहरेज की उपस्थिति पर संशय जताया जा रहा था।

सिटी ने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा, “माहरेज के स्कैन से यह पता चला है कि उनकी चोट गंभीर नहीं है और वह इस सप्ताहांत कम्यूनिटी शील्ड में चेल्सी के खिलाफ होने वाले मैच के लिए टीम में मौजूद रहेंगे।”

क्लब ने कहा, “माहरेज को पिछले सप्ताह प्रशिक्षण में वापसी के लिए हरी झंडी मिल गई।”

कम्यूनिटी शील्ड का मैच इंग्लिश प्रीमियर लीग के चैम्पियंस और एफए कप की विजेता टीम के बीच होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493