चेल्सी के साथ कोंटे ने 2 साल का करार किया

लंदन, 20 जुलाई (आईएएनएस)। चेल्सी के प्रबंधक एंटोनियो कोंटे ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) चैम्पियंस क्लब के साथ दो साल का करार किया है।

इटली के पूर्व कोच ने इस खिताब को जीतने में लंदन क्लब की काफी मदद की थी। इसके साथ ही कोंटे के मार्गदर्शन में क्लब ने लगातार 13 जीत हासिल की थी।

एक बयान में क्लब ने पुष्टि कर कहा, “कोंटे ने क्लब के साथ नए करार पर हस्ताक्षर किए हैं, जो दो साल का है।”

इस करार के विस्तार पर टिप्पणी देते हुए कोंटे ने कहा, “मैं चेल्सी के साथ नए करार पर हस्ताक्षर कर खुश हूं। अपने पहले साल में शानदार सफलता हासिल करने के लिए हमने काफी कड़ी मेहनत की थी। मुझे इस पर बहुत गर्व है। हमें अब और भी कड़ी मेहनत करनी होगी।”

चीन और सिंगापुर में ईपीएल के प्री-सीजन दौरे से पहले इस करार की घोषणा की गई। इस दौरे के दौरान चेल्सी क्लब का सामना आर्सेनल, जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख और इटली क्लब इंटर मिलान से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493