चेल्सी के साथ चैम्पियंस लीग जीतना चाहते हैं हाजार्ड

लंदन, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। चेल्सी के खिलाड़ी ईडन हाजार्ड का मानना है कि अब सही समय है कि उनका क्लब यूईएफए चैम्पियंस लीग को एक बार फिर जीतने की कोशिश करे।

चेल्सी का सामना मंगलवार को स्टैम्फोर्ड ब्रिज स्टेडियम में काराबाग क्लब से होगा।

‘डेली मिरर’ की रिपोर्ट के अनुसार, एक बयान में हाजार्ड ने कहा कि चैम्पियंस लीग सच में बहुत महत्वपूर्ण है।

चेल्सी ने शनिवार को खेले गए मैच में लीसेस्टर सिटी को 2-1 से मात दी थी।

हाजार्ड ने कहा, “मैं 2014 में चेल्सी के साथ सेमीफाइनल में पहुंचा था, लेकिन हमें एटलेटिको मेड्रिड से हार का सामना करना पड़ा। इसलिए, मेरे जहन में ट्रॉफी जीतना है।”

उन्होंने कहा, “मैंने प्रीमियर लीग, फ्रांस में खिताब, दो कप जीते हैं, लेकिन एक बड़े खिलाड़ी की ख्वाहिश चैम्पियन लीग में जीतने की होती है। मुझे लगता है कि अब इस लीग को जीतने का समय आ गया है। हमारे पास अच्छी टीम है। हमारे पास अच्छे कोच हैं और हम इसके लिए तैयार हैं।”

उल्लेखनीय है कि चेल्सी ने 2012 में एलियाज एरीना में बायर्न म्यूनिख को मात देकर चैम्पियंस लीग खिताब जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493