चेल्सी के साथ प्रेडो का नया करार

लंदन, 3 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल खिलाड़ी प्रेडो ने लंदन के फुटबाल क्लब चेल्सी के साथ नए करार पर हस्ताक्षर किए हैं।

वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस नए करार के तहत प्रेडो 2020 तक चेल्सी के लिए खेलते रहेंगे।

साल 2015 में प्रेडो स्पेनिश फुटबाल क्लब बार्सिलोना से निकलकर चेल्सी में शामिल हुे थे। उन्होंने इस क्लब के साथ एफए कप और प्रीमियर लीग खिताब जीता है।

चेल्सी की वेबसाइट पर जारी बयान में अपने नए करार के बारे में प्रेडो ने कहा, “चेल्सी के साथ सफर जारी रखना मेरे लिए महत्वपूर्ण है और मैं यहां सहज महसूस कर रहा हूं। इस क्लब के साथ और भी खिताब और ट्रॉफियां जीतना चाहता हूं।”

प्रेडो ने कहा, “अधिक से अधिक गोल कर मैं इस क्लब की मदद करना चाहता हूं और मैं दोबारा दोहराता हूं कि मैं इस क्लब के साथ खुश हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493