चेल्सी ने इवानोविक के पीटर्सबर्ग जाने की पुष्टि की

लंदन, 2 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब चेल्सी ने गुरुवार को सर्बियाई स्टार ब्रानसिलाव इवानोविक के जेनित सेंट पीटर्सबर्ग जाने की पुष्टि कर दी है।

चेल्सी ने अपने विदाई संदेश में कहा कि इवानोविक उसके लिए एक महान खिलाड़ी रहेंगे और वह उन्हें चेल्सी में नौ साल बिताने के लिए धन्यवाद देता है।

सर्बियाई डिफेंडर इवानोविक ने रूसी क्लब के साथ ढाई साल का करार किया है। इवानोविक ने नौ साल में चेल्सी के लिए 377 मैच खेले।

32 साल के इवानोविक 2008 में चेल्सी आए थे। वह इससे पहले रूसी क्लब लोकोमोटिव मास्को के लिए खेला करते थे। चेल्सी के साथ इवानोविक ने एक चैम्पियंस लीग, तीन एफए कप, एक यूरोपा लाग और एक लीग कप खिताब जीते।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493