चेल्सी फुटबाल क्लब ने धारावी में लगाई कोचिंग क्लिनिक

मुंबई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। लंदन फुटबाल क्लब चेल्सी क्लब के फाउंडेशन ने मंगलवार को मुंबई में स्थित धारावी की झुग्गी बस्ती में एक कोचिंग क्लीनिक का आयोजन किया।

अपने ट्रॉफी टूर के हिस्से के रूप में चेल्सी ने स्थानीय प्रशिक्षकों के लिए कोचिंग सत्र और बच्चों के लिए कोचिंग सत्र लगाया।

स्थानीय गैर-सरकारी संगठन रीयलिटीगिव्स के साथ मिलकर चेल्सी फाउंडेशन के प्रशिक्षकों के समूह द्वारा सत्र आयोजित किया गया।

चेल्सी फाउंडेशन के वरिष्ठ विकास अधिकारी, स्टीवन विनेट ने आईएएनएस को बताया, “हम यहां पर एक फाउंडेशन और एक क्लब के रूप में मुंबई के समुदायों से जुड़ने के लिए आए हैं। हमारे पास चार कोच हैं जोकि यहां हमारे साथ भाग लेने वाले बच्चों को अनुभव और फुटबॉल का ज्ञान देने के लिए आए हैं।”

विनेट ने कहा, “धारावी के अनुभव ने हमें विनम्र बनाया है। हम हर किसी को चेल्सी का अनुभव देना चाहते हैं और धारावी का दौरा इसीलिए था।”

स्टीवन ने कहा कि चेल्सी क्लब मुंबई में 21 अक्टूबर तक कोचिंग क्लिनिक आयोजित करने के बाद थाईलैंड, जापान और अमेरिका जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493