चेल्सी में खुश हैं फारवर्ड विलियम

लंदन, 1 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील के मिडफील्डर विलियन ने मंगलवार को इंग्लिश क्लब चेल्सी को छोड़ने की सारी अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वह क्लब के साथ खुश हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 2018 फीफा विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि विलियन क्लब छोड़कर जा सकते हैं, लेकिन वह बुधवार को टीम के साथ ट्रेनिंग करेंगे।

स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड और एफसी बार्सिलोना से विलियन नाम जोड़ा गया, लेकिन 29 वर्षीय विलियन ने साफ किया कि वह लंदन स्थित क्लब में ही खेलना पंसद करेंगे।

विलियन ने कहा, “मैं कही नहीं जा रहा हूं। मैं लंदन में रखते हुए चेल्सी के लिए खेलकर खुश हूं। मैं लंदन में बहुत खुश हूं।”

विलियन 2013 में चेल्सी में शामिल हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493