चेल्सी में शामिल नहीं होंेगे विल्फ्रेड जहा : रॉय हॉडसन

लंदन, 4 अगस्त (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब क्रिस्टल पैलेस के मुख्य कोच रॉय हॉडसन ने माना कि क्लब के स्टार खिलाड़ी विल्फ्रेड जहा आगामी सीजन के लिए चेल्सी में शामिल नहीं होंगे।

स्काई स्पोर्ट्स के अनुसार, जहा ने मई 2017 में क्रिस्टल पैलेस के साथ करार किया किया था। चेल्सी उन्हें टीम में शामिल करना चाह रही थी और 25 वर्षीय खिलाड़ी ने हाल ही में पैलेस द्वारा दिए गए 120,000 पाउंड प्रति सप्ताह का करार करने से इनकार कर दिया था जिसके कारण कयास लगाए जा रहे थे कि वह चेल्सी में शामिल हो सकते हैं।

रॉय हॉडसन ने कहा, “मैंने विल्फ से कल ही बात की है और उन्होंने मुझे क्लब छोड़ने के कोई संकेत नहीं दिए हैं। बल्कि हम तो यह बात कर रहे थे कि आगामी सीजन के लिए हमें किन अच्छे खिलाड़ियों क्लब में शामिल करना है।”

उन्होंने कहा, “मैं समझता हूं कि वह हमारे साथ बने रहना चाहते हैं। आजकल मीडिया खिलाडियों से बात करने या उन्हें ट्रेनिंग करते हुए देखने के बजाय ट्रांसफर से जुड़ी खबरे बनाना पसंद करते हैं। विल्फ के साथ चीजें आसान हैं। वह हमारी योजना का का हिस्सा हैं और मुझे यकीन है कि वह आगामी सीजन में हमारे साथ बने रहेंगे। अटकलों से हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493