चेल्सी से जाने के लिए तैयार कोंटे

लंदन, 13 जुलाई (आईएएनएस)। चेल्सी फुटबाल क्लब अपने कोच एंटोनियो कोंटे के क्लब से बाहर होने की घोषणा करने के लिए तैयार है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, क्लब ने 48 वर्षीय कोंटे की स्थिति पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी से मना कर दिया है।

चेल्सी के मिडफील्डर सेस्क फाबरेगास ने सोशल मीडिया के जरिए कोंटे को शुक्रिया अदा करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

ऐसा कहा जा रहा है कि नपोली के पूर्व कोच मरिजियो सारी कोंटे के स्थान पर चेल्सी के कोच पद की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। उन्होंने इस सप्ताह प्री-सीजन प्रशिक्षण सत्र में हिस्सा लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493