चेल्सी स्टार लुइज ने कोहली की टीम का समर्थन किया

लंदन, 28 मई (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब चेल्सी के स्टार डिफेंडर डेविड लुइस 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू होने वाले विश्व कप में भारतीय टीम का समर्थन करेंगे।

ब्राजील के पूर्व कप्तान ने ट्विटर पर जारी एक वीडियो में विराट कोहली और भारतीय टीम को विशेष संदेश दिया।

लुइज ने कहा, “हैलो विराट कोहली, विश्व कप के लिए गुड लक ब्रो। ईश्वर तुम्हें और तुम्हारी टीम को आशीर्वाद दे, मैं तुम्हें समर्थन दूंगा। जल्द ही मिलेंगे।”

कोहली ने पहले भी माना है कि वह एक चेल्सी समर्थक हैं। 2014 में उन्होंने क्लब के घरेलू मैदान स्टैमफर्ड ब्रिज से एक फोटो भी साझा की है।

कुछ दिनों पहले कोहली इंग्लैंड फुटबाल टीम के कप्तान हैरी केन से भी मिले और उन्हें टॉटेनहम हॉटस्पर एवं लिवरपूल के बीच होने वाले चैम्पियंस लीग फाइनल के लिए सुभकामनाएं दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493