चैंपियंस लीग : बायर्न म्यूनिख ने क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया

इस्तांबुल, 15 मार्च (आईएएनएस)। जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख ने यूएफा चैपियंस लीग के राउंड ऑफ 16 के दूसरे दौर के मुकाबले में तुर्की की क्लब बेसिक्तास को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।

बीबीसी के अनुसार, बायर्न म्यूनिख ने पहले दौर के मुकाबले में बेसिक्तास को 5-0 से हराया था।

वोडाफोन एरीना में खेले गए इस मैच में बायर्न ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाय रखा और मेजबान टीम के गोल पर कई हमलें किए। मैच के 18वें मिनट में इसका परिणाम देखने को मिला जब थयागो अल्कांतरा ने गोल करके टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

दूसरे हाफ की शुरुआत में गोखन गोनउल (46) ने आत्मघाती गोल करके मेहमान टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।

बेसिक्तास के वाग्नेर सिल्वा डी सूजा ने 59वें मिनट में मेजबान टीम के लिए एकमात्र गोल किया लेकिन वाग्नेर ने 84वें मिनट में गोल दागकर बायर्न म्यूनिख की जीत सुनिश्चित कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493