चैंपियंस लीग : बायर्न म्यूनिख ने सेविला को 2-1 से मात दी

सेविला (स्पेन), 4 अप्रैल (आईएएनएस)। जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख ने यूएफा चैंपियंस लीग क्वार्टर फाइनल के पहले दौर के एक कड़े मुकाबले में स्पेनिश क्लब सेविला को 2-1 मात दी।

बीबीसी के अनुसार, बायर्न के लिए इस महत्वपूर्ण मैच में थिएगो अल्कांतरा ने 68वें मिनट में गोल किया।

सेविला के पीजुआन स्टेडियम में रविवार को खेले गए इस मैच में मेजबान टीम ने सकारात्मक शुरुआत की और जर्मनी के दिग्गज क्लब के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाया।

टीम को इस दबाव का परिणाम 32वें मिनट में मिला और पाब्लो सराबियो ने गोल दागकर सेविला को 1-0 की बढ़त दिला दी, लेकिन इसके पांच मिनट बाद ही मेजबान टीम के जीसस नवास ने आत्मघाती गोल करके बायर्न की मैच में वापसी करा दी।

दूसरे हाफ में बायर्न म्यूनिख ने अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन किया और शुरुआत से ही मेहमान टीम के गोल पर कई हमले किए।

थिएगो अल्कांतरा ने 68वें मिनट में शानदार गोल करके मेहमान टीम को 2-1 से आगे कर दिया।

इसके बाद, सेविला की टीम ने बराबरी का गोल करने की कई कोशिशें की लेकिन वह मैच में वापसी नहीं कर सकी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493