चैंपियंस लीग : बायर्न म्यूनिख ने बेसिक्तास को 5-1 से रौंदा

म्यूनिख (जर्मनी), 21 फरवरी (आईएएनएस)। जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख ने यूएफा चैंपियंस लीग के नॉकआउट स्तर के पहले दौर के मुकाबले में तुर्की के क्लब बेसिक्तास को 5-0 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, बेसिक्तास के डोमगोए वीडा को मैच के 16वें मिनट में रेड कार्ड मिला जिसके कारण वह पूरे मैच के दौरान दबाव में नजर आए।

बायर्न के लिए मैच का पहला गोल 43वें मिनट में थॉमस मुलर ने किया।

मैच के दूसरे हाफ में मेजबान टीम और अधिक खतरनाक नजर आई। किंग्सले कोमन ने 52वें मिनट में गोल दाग कर बायर्न की बढ़त को दोगुना कर दिया।

मुलर ने 66वें मिनट में मैच का अपना दूसरा गोल किया।

इसके बाद भी बायर्न ने विपक्षी टीम पर हमला जारी रखा और स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवांडोवस्की ने मैच के 79वें और 88वें मिनट में गोल कर मेजबान टीम की 5-0 से जीत सुनिश्चित कर दी।

दोनों टीमों के बीच दूसरे दौर का मुकाबला 14 मार्च को होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493