चैंपियन्स लीग : मैनचेस्टर सिटी ने बासेल को 4-0 से रौंदा

बासेल, 14 फरवरी (आईएएनएस)। यूएफा चैंपियन्स लीग में प्रीक्वार्टर फाइनल के पहले दौर के मुकाबले में इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर सिटी ने यहां स्विट्जरलैंड के क्लब एफ सी बासेल को 4-0 से करारी शिकस्त दी।

बीबीसी के अनुसार, सेंट जेकब-पार्क स्टेडियम में मंगलवार रात खेले गए मैच का पहला गोल मैनचेस्टर सिटी के लिए गुंडोगन ने 14वें मिनट में किया।

इसके बाद, पहले हाफ के 18वें मिनट में बर्नाडरे सिल्वा और 23वें मिनट में शानदार फॉर्म में चल रहे स्ट्राइकर सर्जियो एगुएरो ने गोल कर मेहमान टीम को 3-0 से आगे कर दिया।

दूसरे हाफ में भी शुरुआत से मैनेस्टर सिटी ने मेजबान टीम पर दवाब बनाए रखा।

गुंडोगन ने दूसरे हाफ के 53वें मिनट में अपना दूसरा और मैच का चौथ गोल दागा। मैच में और कोई गोल नहीं हो सका और सिटी ने 4-0 से जीत दर्ज की।

दोनों टीमों के बीच प्रीक्वार्टर फाइनल के दूसरे दौर का मुकाबला 7 मार्च को इतिहाद स्टेडियम में होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493