‘चैंबर्स’ में दिखेंगी उमा थर्मन

लॉस एंजेलिस, 31 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री उमा थर्मन नेटफ्लिक्स की आगामी सीरीज ‘चैंबर्स’ में एक भावनात्मक भूमिका में नजर आएंगी।

लॉस एंजेलिस, 31 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री उमा थर्मन नेटफ्लिक्स की आगामी सीरीज ‘चैंबर्स’ में एक भावनात्मक भूमिका में नजर आएंगी।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, यह सीरीज एक ऐसी युवती की कहानी है, जिसे दिल का दौरा पड़ता है और एक डोनर द्वारा मिले दिल से उसे जीवनदान मिलता है और जो इस बात को जानने की कोशिश में है कि उसे बचाने के लिए अपना दिल उसे दान करने वाला डोनर कौन है।

हालांकि, जैसे जैसे वह अपने डोनर की अचानक हुई मृत्यु की सच्चाई के करीब पहुंचती है, वैसे ही उसमें मृतक की विशेषताएं समाहित होने लगती हैं।

थर्मन इस सीरीज में डोनर की मां की भूमिका में हैं।

अभिनेत्री क्वांटिन टैरेंटिनो की ‘किल बिल’ फ्रेंचाइजी और ‘पल्प फिक्शन’ जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए पहचानी जाती हैं।

‘चैंबर्स’ सुपर डिलक्स द्वारा विकसित की गई है। इस सीरीज के पहले सीजन के लिए 10 एपिसोड्स को मंजूरी मिली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493