चैम्पियंस टेनिस लीग-2015 से हटे एंडरसन

मुंबई, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। हाल ही में करियर में पहली बार एटीपी विश्व रैंकिंग में शीर्ष-10 में पहुंचे दक्षिण अफ्रीका के टेनिस स्टार केविन एंडरसन ने बुधवार को चैम्पियंस टेनिस लीग (सीटीएल) के आगामी संस्करण से अपना नाम वापस ले लिया।

एंडरसन ने अप्रत्याशित व्यक्तिगत कारणों से सीटीएल-2015 में नहीं खेलने का फैसला लिया है।

10वीं विश्व वरीयता प्राप्त एंडरसन रायपुर रेंजर्स फ्रेंचाइजी की ओर से सीटीएल के दूसरे संस्करण में खेलने वाले थे।

एंडरसन ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा, “बेहद दुख की बात है कि मैं इस वर्ष सीटीएल में नहीं खेल पाऊंगा। कुछ अप्रत्याशित परिस्थितियां ऐसी खड़ी हो गई हैं कि मैं इस वर्ष भारत की यात्रा नहीं कर सकता।”

एंडरसन ने कहा, “मेरी पत्नी केल्सी और मुझे सीटीएल का हिस्सा होने का गर्व है और हमने पिछले वर्ष भारत में काफी अच्छा समय व्यतीत किया। मैं अपने प्रशंसकों से माफी मांगता हूं और अगले वर्ष वापसी की उम्मीद करता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493