कार्डिफ, 6 जून (आईएएनएस)। इंग्लैंड ने आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के ग्रुप-ए में मंगलवार को अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। मेजबान टीम ने अपने दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को 87 रनों से करारी मात दी।
इंग्लैंड ने किवी टीम के सामने 311 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था, जिसे किवी टीम हासिल नहीं कर पाई और 44.3 ओवरों में 223 रनों पर ढेर हो गई।
न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक रन कप्तान केन विलियमसन (87) ने बनाए। उनके अलावा कोई और बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जमा सका। अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर ने 39 रनों का योगदान दिया।
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने जोए रूट (64), जोस बटलर (नाबाद 61) और ऐलक्स हेल्स (56) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 310 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, हालांकि इंग्लैंड की पूरी टीम भी तीन गेंद पहले ही पवेलियन लौट गई।
dharmpath.com dharmpath