चैम्पियंस ट्रॉफी : इंग्लैंड ने टॉस जीता, आस्ट्रेलिया बल्लेबाजी करेगा

बर्मिघम, 10 जून (आईएएनएस)। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान इयोन मोर्गन ने शनिवार को एजबेस्टन मैदान पर शनिवार को जारी चैम्पियंस ट्रॉफी के 10वें मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश के लिए आस्ट्रेलिया का इस मैच में जीतना अनिवार्य है लेकिन अगर वह इस मैच में हार जाती है, तो बांग्लादेश के लिए सेमीफाइनल का रास्ता साफ हो जाएगा। इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है।

इस मैच के लिए इंग्लैंड की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आस्ट्रेलिया टीम में भी इस मैच के लिए कोई बदलाव नहीं हुआ।

मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश की आशंका जताई है। बारिश के कारण अगर यह मैच रद्द होता है तो फिर बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी क्योंकि उसके और आस्ट्रेलिया के तीन-तीन अंक होंगे परंतु बांग्लादेश नेट रन रेट के मामले में आस्ट्रेलिया से बेहतर स्थिति में होगा।

टीमें :

आस्ट्रेलिया : स्टीव स्मिथ (कप्तान), एरॉन फिंच, डेविड वॉर्नर, मोएजिज हेनरिक्स, ट्रेविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), मिशेल स्टॉर्क, पैट कमिंस, एडम जाम्पा और जोश हाजलेवुड।

इंग्लैंड : इयोन मोर्गन (कप्तान), जेसन रॉय, एलेक्स हेल्स, जोए रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोइन अली, आदिल राशिद, लियाम प्लंकेट, मार्क वुड और जेक बॉल।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493