कार्डिफ, 12 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के 12वें मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
इस मैच के लिए पाकिस्तान टीम में एक बदलाव हुआ है। शादाब खान के स्थान पर टीम में फहीम अशरफ को शामिल किया गया है।
श्रीलंका की टीम में भी एक बदलाव हुआ है। चोटिल कुशाल परेरा के स्थान पर अंतिम एकादश में धनंजय डी सिल्वा को शामिल किया गया है।
दोनों ही टीमों के लिए यह मैच करो या मरो की स्थिति वाला है। इसमें जीत हासिल करने वाली टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी।
टीमें :
श्रीलंका : एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, कुशाल मेंडिस, दिनेश चंडीमल, दानुष्का गुनाथिलका, असेला गुणारत्ने, थिसारा परेरा, लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल और नुवान प्रदीप।
पाकिस्तान : सरफराज अहमद (कप्तान/विकेटकीपर), अजहर अली, फखर जमान, बाबर आजम, मोहम्मद हाफिज, शोएब मलिक, इमाद वसीम, फहीम अशरफ, मोहम्मद आमिर, हसन अली और जुनैद खान।
dharmpath.com dharmpath