चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल के दौरान फिल्म का मिनी ट्रेलर लांच करेंगे शाहरुख

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को क्रिकेट से कितना प्यार है, यह बात किसी से छिपी नहीं है। यही कारण है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के फाइनल मैच के दौरान अपनी आगामी फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ का मिनी ट्रेलर लांच करने का फैसला लिया है।

उल्लेखनीय है कि इस फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं।

निर्माताओं की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि ‘जब हैरी मेट सेजल’ के कई मिनी ट्रेलर तैयार किए गए हैं और इनमें से एक को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के फाइनल मैच के दौरान लांच करने का फैसला लिया गया है।

फिल्म के ये मिनी ट्रेलर 30 सेकंड के हैं और इसमें फिल्म के कलाकारों का परिचय कराया जाएगा। इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म एक पंजाबी लड़के और एक गुजराती लड़की की प्रेम कहानी पर आधारित है।

इस फिल्म में शाहरुख को पंजाबी लड़के और अनुष्का को गुजराती लड़की की भूमिका में देखा जाएगा। यह फिल्म चार अगस्त को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493