चैम्पियंस ट्रॉफी : भारत को फाइनल में 339 रनों का लक्ष्य

लंदन, 18 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में रविवार को भारत के सामने 339 रनों का लक्ष्य रखा है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवरों में चार विकेट खोकर 337 रन बनाए।

पाकिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने 114 रनों की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा अजहर अली ने 59 रन बनाए। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 128 रनों की साझेदारी।

अंत में मोहम्मद हफीज 37 गेंदों में 57 रनों की नाबाद पारी खेली।

भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या और केदार जाधव ने एक-एक विकेट लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493