बर्मिघम, 4 जून (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन क्रिकेट मैदान पर रविवार को जारी चैम्पियंस ट्रॉफी का मैच एक बार फिर बारिश के कारण रुक गया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम बारिश के कारण दोबारा मैच रुकने तक 33.1 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 173 रन बना चुकी है।
चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी का आगाज करने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ( नाबाद 77) और कप्तान विराट कोहली (नाबाद 24) दूसरे विकेट के लिए 37 रनों की नाबाद साझेदारी कर विकेट पर जमे हुए हैं।
भारतीय टीम ने 25वें ओवर की तीसरी गेंद पर शिखर धवन (68) के रूप में ने अब तक एकमात्र विकेट गंवाया है। शादाब खान की गेंद पर डीप मिडविकेट पर खड़े अजहर अली ने धवन का कैच लिया। धवन ने 65 गेंदों की बेहतरीन पारी में छह चौके और एक छक्का जड़ा।
dharmpath.com dharmpath