चैम्पियंस ट्रॉफी : श्रीलंका ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी

लंदन, 3 जून (आईएएनएस)। श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान उपुल थारंगा ने शनिवार को केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेले जाने वाले आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

पैर के निचले हिस्से में लगी चोट की समस्या से जूझ रहे श्रीलंका टीम के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज इस मैच में अपनी टीम के साथ मैदान पर नहीं उतर पाएंगे। इस कारण उनके स्थान पर उप-कप्तान थारंगा को टीम की कमान सौंपी गई है।

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान अब्राहम डिविलियर्स ने कहा कि चोट से उबरने के बाद डेविड मिलर और इमरान ताहिर इस मैच के लिए मैदान पर उतरेंगे।

टीमें :

श्रीलंका : उपुल थारंगा (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कुशाल मेंडिस, दिनेश चंडीमल, चमारा कपुगेदरा, असेला गुणारत्ने, सीकुगे प्रसन्ना, लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल और नुवान प्रदीप।

दक्षिण अफ्रीका टीम : अब्राहम डिविलियर्स (कप्तान), हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), फाफ डु प्लेसिस, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, डेविड मिलर, क्रिस मोरिस, व्यान पार्नेल, कागिसो रबाडा, इमरान ताहिर और मोर्ने मोर्केल।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493