चैम्पियंस लीग : अंतिम-16 दौर के पहले चरण में बार्सिलोना, चेल्सी का मैच ड्रॉ

लंदन, 21 फरवरी (आईएएनएस)। स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी की ओर से किए गए गोल के दम पर बार्सिलोना ने चैम्पियंस लीग के अंतिम-16 दौर में खेले गए पहले चरण के मैच में चेल्सी को ड्रॉ पर रोका।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, चेल्सी और बार्सिलोना के बीच स्टैम्फोर्ड ब्रिज स्टेडियम में खेला गया मैच 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

इस मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों की ओर से एक भी गोल नहीं दागा गया। इसके बाद दूसरे हाफ में विलियन ने 62वें मिनट में गोल कर चेल्सी का खाता खोला।

चेल्सी ने बार्सिलोना को गोल करने से रोकने के लिए हर भरसक प्रयास किया, लेकिन 75वें मिनट में मेसी ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।

इसके बाद, दोनों टीमों ने गोल दागने का हर भरसक प्रयास किया। हालांकि, दोनों ही टीमें इसमें असफल रहीं और इस कारण यह मैच 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

दोनों टीमों के बीच चैम्पियंस लीग अंतिम-16 दौर के दूसरे चरण का मैच 14 मार्च को कैम्प नाउ स्टेडियम में खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493