निकोसिया, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। साइप्रस के चैंपियन अपोएल क्लब ने चैम्पियंस लीग में खेले गए मुकाबले में बोरूसिया डार्टमंड को 1-1 से ड्रॉ पर रोका।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मंगलवार रात को लीग में ग्रुप स्तर पर नियो जीएसपी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दोनों टीमों के बीच पहले हाफ में एक भी गोल नहीं हुआ।
इसके बाद, दूसरे हाफ में जद्दोजहद करते हुए अपोएल ने अच्छा अवसर पाते हुए 62वें मिनट में माइकल पॉटे की ओर से किए गए गोल के दम पर अपना खाता खोला।
डार्टमंड ने 67वें मिनट में सेंटर-बैक सोक्रातिस पापास्थापोउलोस की ओर से किए गए गोल से अपना खाता खोलने के साथ ही स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।
इसके बाद, दोनों टीमों ने बढ़त लेकर जीत हासिल करने का भरसक प्रयास किया, लेकिन दोनों ही टीमें इस प्रयास में असफल रहीं और मैच 1-1 से ड्रॉ हो गया।
dharmpath.com dharmpath