चैम्पियंस लीग : एटलेटिको-बायर्न मैच में रेफरी होंगे क्लेटरबर्ग

मेड्रिड, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लैंड के मार्क क्लेटरबर्ग को बुधवार को एटलेटिको मेड्रिड और बायर्न म्यूनिख के बीच होने वाले चैम्पियंस लीग सेमीफाइनल मैच के लिए रेफरी नियुक्त किया गया है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक 1975 में जन्मे क्लेटरबर्ग को 2006 में अंतर्राष्ट्रीय रेफरी का दर्जा मिला था। वह इससे पहले बायर्न और एटलेटिको के मैचों में रेफरी की भूमिका अदा कर चुके हैं।

बायर्न और एटलेटिको का सेमीफाइनल मैच विसेंट काल्डेरोन स्टेडियम में खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493