मेड्रिड, 13 मई (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब एटलेटिको मेड्रिड के के लिए खेलने वाले फार्नाडो टोरेस ने कहा है कि उनकी टीम और रियल मेड्रिड के बीच होने वाला यूईएफए चैम्पियंस लीग का फाइनल दोनों क्लबों के बीच हुए पहले के मुकाबलों से काफी अलग है।
एटलेटिको 28 मई को मिलान के सान सिरो स्टेडियम में चैम्पियंस लीग के फाइनल में मेड्रिड से भिड़ेगी। एटलेटिको जर्मनी के क्लब बायर्न म्यूनिख को हराकर फाइनल में पहुंचा है तो वहीं मेड्रिड इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर सिटी को हराकर फाइनल में जगह बना पाया है।
मेड्रिड में गुरुवार को समाचार एजेंसी एफे द्वारा आयोजित कराए गए एक कार्यक्रम में टोरेस ने कहा, “फाइनल सभी चीजों से अलग है, यह ला लीगा और कोपा डेल रे के पिछले मुकाबलों से भी अलग है। यह फुटबाल और जिंदगी द्वारा दिया गया बेहतरीन मौका है। हम जो चाहते हैं और जो करने वाले हैं उसको लेकर आश्वस्त हैं।”
टोरेस ने कहा, “यह बाहर से काफी बुरा लगता है, लेकिन मैदान के अंदर महत्वपूर्ण मैच से पहले दबाव जरूर रहता है।”
dharmpath.com dharmpath