चैम्पियंस लीग के अंतिम-16 में पहुंचे रोमा, युनाइटेड, पीएसजी

मेड्रिड, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। रोमा, मैनचेस्टर युनाइटेड ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल करने के साथ ही चैम्पियंस लीग के अंतिम-16 दौर में प्रवेश हासिल कर लिया है।

इसके अलावा, मंगलवार रात को खेले गए लीग के ग्रुप स्तर के एक अन्य मुकाबले में भले ही पेरिस सेंट जर्मेन को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन ग्रुप में शीर्ष पर रहकर उसने भी अंतिम-16 दौर में जगह बना ली है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इन क्लबों के अलावा, टोटेनहम हॉटस्पर, बार्सिलोना, बेसिक्तास, मैनचेस्टर सिटी ने अपने-अपने ग्रुपों में शीर्ष पर रहते हुए लीग के अंतिम-16 दौर में प्रवेश किया है।

रियल मेड्रिड, बायर्न म्यूनिख, चेल्सी, जुवेंतस और बासेल ने ग्रुपों में दूसरे स्थान पर बरकार रहते हुए अंतिम-16 दौर में जगह बनाई है।

लीग में मंगलवार रात खेले गए मुकाबलों में जहां एक ओर ग्रुप-डी में शीर्ष पर काबिज बार्सिलोना ने स्पोर्टिग लिस्बन को 2-0 से हराया, वहीं ग्रुप-सी में पहले स्थान पर काबिज रोमा ने कराबाग को 1-0 से मात दी।

ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर काबिज बायर्न ने शीर्ष स्थान पर बरकरार पीएसजी को 3-1 से मात दी। ग्रुप-ए में शामिल युनाइटेड क्लब ने सीएसकेए मॉस्को को 2-1 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493