बर्लिन, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। पहले चरण के मैच में मिली 1-3 से हार के बाद जर्मनी के अग्रणी फुटबाल क्लब बायर्न म्यूनिख ने अपने गृह मैदान पर मंगलवार को दूसरे चरण के मुकाबले में धमाकेदार वापसी करते हुए पुर्तगाल के क्लब पोटरे को 6-1 से हराकर चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार बायर्न ने इस मैच में पहले हाफ में ही पांच गोल दाग दिए। पोटरे की ओर से एकमात्र गोल मैच के आखिरी क्षणों में किया गया।
बायर्न की ओर से पहला गोल 14वें मिनट में थियागो एलकैंत्रा ने किया। इसके बाद 22वें मिनट में जेरोम बोआटेंग ने गोल कर म्यूनिख की बढ़त 2-0 कर दी।
रोबर्ट लेवांदोस्की ने 27वें और 40वें मिनट में दो गोल दागे। इस बीच थॉमस म्यूलर ने 36वें मिनट में गोल किया। म्यूलर का चैम्पियंस लीग में यह 27वां गोल रहा।
म्यूनिख की ओर से आखिरी गोल 88वें मिनट में जावी अलोंसो ने दागा।
पोटरे की ओर से एक मात्र गोल 73वें मिनट में जैक्सन मार्टिनेज ने किया।
dharmpath.com dharmpath