चैम्पियंस लीग : क्वार्टर फाइनल में पहुंचा बार्सिलोना

बार्सिलोना, 19 मार्च (आईएएनएस)। स्पेन के अगणी फुटबाल क्लब एफसी बार्सिलोना ने चैम्पियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया है।

बार्सिलोना ने कैम्प नोउ में मैनचेस्टर सिटी पर 1-0 की जीत के साथ बुधवार को इस प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप के अंतिम-8 दौर में स्थान पक्का किया।

मैनचेस्टर सिटी की हार के साथ अब यह तय हो गया है कि इस साल कोई भी प्रीमियर लीग क्लब चैम्पियंस लीग के अंतिम-8 दौर में स्थान नहीं बना सका।

दूसरी ओर, बार्सिलोना चैम्पियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाला तीसरा स्पेनिश क्लब है। मंगलवार को रियल मेड्रिड और एटलेटिको मेड्रिड क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।

बार्सिलोना ने अंतिम-16 दौर के पहले चरण के मुकाबले में सिटी को 2-1 से हराया था और दूसरे मुकाबले में 1-0 की जीत के साथ वह कुल 3-1 के स्कोर के साथ अगले दौर में पहुंच गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493