चैम्पियंस लीग : गोलरहित ड्रॉ के बावजूद अंतिम-16 में डॉर्टमंड

बर्लिन, 29 नवंबर (आईएएनएस)। बोरूसिया डॉर्टमंड ने क्लब ब्रुग के खिलाफ खेले गए गोलरहित मैच के बावजूद चैम्पियंस लीग के अंतिम-16 दौर में प्रवेश कर लिया है।

ग्रुप-ए में शामिल डॉर्टमंड का बुधवार रात को ब्रुग के खिलाफ खेला गया मैच 0-0 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इस मैच के बाद डॉर्टमंड क्लब ग्रुप-ए में 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

इस ग्रुप में एटलेटिको मेड्रिड पहले स्थान पर बना हुआ है और डॉर्टमंड के ड्रॉ मैच ने एटलेटिको के पास उसका पहला स्थान बरकरार रखा है।

ब्रुग ने बुधवार रात को खेले गए मैच में अंतिम-16 दौर में पहुंचने की कोशिश जारी रखी थी लेकिन वह किसी प्रकार का खतरा नहीं उठाना चाहता था। हालांकि, उसकी यह मेहनत जाया ही रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493