चैम्पियंस लीग : चेल्सी ने एटलेकिटो को 2-1 से हराया

मेड्रिड, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) चैम्पियन चेल्सी ने चैम्पियंस लीग में खेले गए रोमांचक मैच में एटलेटिको मेड्रिड को मात दी।

वांडा मेट्रपोलिटानो स्टेडियम में बुधवार रात को खेले गए मैच में चेल्सी ने एटलेटिको को 2-1 से हराया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच रणनीतिक संघर्ष देखा गया। इस बीच, एटलेटिको ने अवसर पाकर गोल किया और खाता खोला।

एटलेटिको के लिए पहले हाफ में 40वें मिनट में एंटोनी ग्रीजमैन ने पेनाल्टी पर गोल किया।

इसके बाद, दूसरे हाफ में चेल्सी ने शानदार वापसी करते हुए दो गोल दागे और जीत हासिल की।

चेल्सी के लिए 60वें मिनट में आर्तुरो मोराटा ने गोल किया और स्कोर 1-1 से बराबर किया।

इसके बाद, दोनों टीमों के बीच रोमांचक संघर्ष देखा गया। तय समय की समाप्ति तक स्कोर बराबर था।

मित्शी बात्शुयाई (93वें मिनट) ने इंजुरी टाइम में गोल कर चेल्सी को शानदार जीत दिलाई।

इस जीत के साथ ग्रुप-एफ में चेल्सी ने छह अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है, वही एटलेटिको क्लब एक अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।

इस सूची में रोमा क्लब चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493