पेरिस, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। फ्रांसीसी फुटबाल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन के सेंट्रल डिफेंडर थियागो सिल्वा ने विश्वास जताया है कि इस साल उनका क्लब चैम्पियंस लीग खिताब जीतने में सफल रहेगा।
इस क्लब ने बीते तीन साल से लगातार इस प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है लेकिन उसेस आगे नहीं बढ़ सका है।
इस साल इस क्लब ने कई अहम करार किए हैं और खुद को मजबूत किया है। इस साल इस क्लब से जुड़ने वाले खिलाड़ियो में एंजेल डी मारिया, लेविन कुरजावा, केविन ट्राप और बेंजामिन स्टैमबाउली शामिल हैं।
सिल्वा ने कहा कि मनोवैज्ञानिक तौर पर टीम काफी मजबूत हुई है और इसका फायदा उसे चैम्पियंस लीग अभियान में मिलेगा।
पीएसजी को रियल मेड्रिड, शाखतार डोनेस्क और माल्मो के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है। प्रतियोगिता के अगले चरण में हालांकि क्लब का सामना मैनचेस्टर सिटी और मैनचेस्टर युनाइटेड जैसे दिग्गज क्लबों से हो सकता है।
dharmpath.com dharmpath