चैम्पियंस लीग : नॉकआउट चरण में बार्सिलोना उलटफेर का शिकार

पेरिस, 15 फरवरी (आईएएनएस)। चैम्पियंस लीग के नॉकआउट दौर के पहले चरण के मुकाबले में बार्सिलोना को पेरिस सेंट जर्मेन के हाथों उलटफेर का शिकार होना पड़ा।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पार्क दे प्रिंसेस में मंगलवार देर रात खेले गए मुकाबले में डी मारिया के दो गोल दी बदौलत जर्मेन क्लब ने बार्सिलोना को 4-0 से मात दी।

मुकाबले के पहले हाफ के 18वें मिनट में ही पहला गोल दागकर मारिया ने जर्मेन क्लब का खाता खोला। इसके बाद 40वें मिनट में जुलियान ड्रेक्सलर ने दूसरा गोल दाग क्लब को बार्सिलोना पर 2-0 से बढ़त दिलाई।

इसके बाद दूसरे हाफ में भी बार्सिलोना को एक भी गोल का मौका न देते हुए जर्मेन क्लब ने दो और गोल दागकर 4-0 से जीत हासिल की। टीम के लिए ये गोल 55वें मिनट में मारिया और 72वें मिनट में एडिंसन कवानी ने किए।

इस बार के कारण बार्सिलोना को अब लीग के नॉकआउट दौर के पहले चरण के मुकाबले में जर्मेन क्लब को कड़ी मात देनी होगी। दोनों क्लबों का यह मैच आठ मार्च को होगा।

इस मैच में मारिया को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। इसके साथ ही जर्मेन क्लब इस लीग में बार्सिलोना के खिलाफ चार गोल दागने वाला छठा क्लब बन गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493