डार्टमंड, 9 मार्च (आईएएनएस)। पियरे-एमेरिक औबमीयांग की हैट्रिक की बदौलत डार्टमंड क्लब ने चैम्पिंयस लीग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, प्री-क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में बेनफिका क्लब से 1-0 से हारने वाले डार्टमंड क्लब ने बुधवार देर रात दूसरे चरण के मैच में अपना बदला पूरा करते हुए बेनफिका को 4-0 से मात दी।
इस मैच के पहले हाफ के चौथे मिनट में पियरे ने पहला गोल दागकर डार्टमंड को 1-0 से बढ़त दिलाई। इसके बाद बेनफिका क्लब को गोल का एक भी अवसर न देते हुए डार्टमंड ने दूसरे हाफ में तीन और गोल दागे।
दूसरे हाफ की शुरुआत के बाद 59वें मिनट में क्रिस्टियन पुलिसिक ने गोल दागकर डार्टमंड को 2-0 से बढ़त दिलाई। इसके बाद पियरे ने 61वें और 85वें मिनट में अहम गोल दागकर क्लब को क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कराया।
डार्टमंड क्लब ने 2014 के बाद से पहली बार चैम्पियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। क्लब के कोच थॉमस तुचेल ने कहा, “पियरे के लिए अपनी हैट्रिक लगाने का यह सही समय था।”
कोच ने कहा, “हम पहले चरण में मिली हार के कारण स्वयं को निराश नहीं कर सकते थे। अब जीत के साथ हम अतिम आठ में हैं और हमें और भी आगे जाना है।”
dharmpath.com dharmpath