चैम्पियंस लीग प्री-क्वार्टर फाइनल में सेविला से मैच अहम : रानिएरी

सेविला, 22 फरवरी (आईएएनएस)। लीसेस्टर सिटी के कोच क्लॉडियो रानिएरी का कहना है कि चैम्पियंस लीग के प्री-क्वार्टर फाइनल के पहले चरण का मुकाबला क्लब के लिए निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, प्रीमियर लीग का मौजूदा विजेता क्लब वर्तमान में इस सत्र में रेलेगेशन जोन से महज एक स्थान ही आगे है। हालांकि, यूरोप में क्लब ने इस सत्र में खेले गए छह में से चार मैच जीते हैं।

रानिएरी ने कहा, “चैम्पियंस लीग के प्री-क्वार्टर फाइनल के पहले चरण का मुकाबला क्लब के लिए सब कुछ है। अगर हम जीते, तो कुछ जरूर बदलेगा। हमें इस तरह के एक मैच की जरूरत है।”

अपने स्ट्राइकर इस्लाम सिलमानी के बगैर लीसेस्टर क्लब को सेविला के खिलाफ मुकाबले में जीतने के लिए कड़ी मशक्कत करनी होगी।

सेविला के बारे में रानिएरी ने कहा, “हम जानते हैं कि हम छुपे रुस्तम हैं, लेकिन पिछले 10 साल में अगर सेविला की उपलब्धियों पर नजर डाली जाए, तो वे बेहतरीन हैं। उनके पास अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन हम भी लड़ने के लिए तैयार हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493