सेविला, 23 फरवरी (आईएएनएस)। चैम्पियंस लीग प्री-क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में लीसेस्टर क्लब को सेविला से हार का सामना करना पड़ा है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, एस्तादियो रामोन सांचेज पिसजुआन स्टेडियम में हुए इस मैच में सेविला ने लीसेस्टर को 2-1 से मात दी।
मैच के पहले हाफ में जोकिन कोरिया की ओर से 14वें मिनट में मिली पेनाल्टी पर गोल के अवसर को गंवाने के बाद सेविला के लिए पाब्लो सराबिया ने 25वें मिनट में गोल दागकर खाता खोला।
इसके बाद दूसरे हाफ में के 62वें मिनट में जोकिन को गोल करने का दूसरा मौका मिला, जिसे उन्होंने हाथ से नहीं जाने दिया और लीसेस्टर पर 2-0 से बढ़त बनाई।
इस मैच में लीसेस्टर को गोल करने का केवल एक मौका मिला, लेकिन वह जीत के लिए पर्याप्त नहीं था। लीसेस्टर के लिए यह गोल 73वें मिनट में जैमी वार्डी ने किया।
उल्लेखनीय है कि प्रीमियर लीग में भी लीसेस्टर क्लब रेलेगेशन जोन से एक स्थान ऊपर है।
dharmpath.com dharmpath