न्योन, 7 मई (आईएएनएस)। सर्बिया के रैफरी मिलोराड माजिक को यूईएफए चैम्पियंस लीग के फाइनल मैच के लिए आधिकारिक रैफरी की भूमिका में नियुक्त किया गया है।
यूरोपीय फुटबाल महासंघ (यूईएफए) ने सोमवार को इसकी घोषणा की।
लीग का फाइनल मैच 26 मई को लीवरपूल और रियल मेड्रिड के बीच खेला जाएगा।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, 45 वर्षीय माजिक साल 2009 से ही अंतर्राष्ट्रीय रैफरी के रूप में काम कर रहे हैं। वह इस दौरान पांच चैम्पियंस लीग और दो यूरोपा लीग में रैफरी की भूमिका निभा चुके हैं।
इस साल रूस में होने वाले फीफा विश्व कप के लिए माजिक पहले रैफरी चुने गए थे। पिछले साल 2017 फीफा कन्फडरेशन कप फाइनल और तीन यूरो 2016 के मैचों में रैफरी का काम किया था।
dharmpath.com dharmpath