मैड्रिड, 31 मई (आईएएनएस)। रियल मैड्रिड के फारवर्ड गारेथ बेल का कहना है कि वह कार्डिफ में तीन जून को होने वाले चैम्पियंस लीग फाइनल मैच के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हैं।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, चैम्पियंस लीग फाइनल में रियल की भिड़ंत रियल क्लब से होगी।
बार्सिलोना के खिलाफ 23 अप्रैल को खेले गए मैच में वेल्स के स्ट्राइकर को चोट लगी थी। उन्होंने इसके बाद कोई भी मैच नहीं खेला। वह रियल के साथ पिछले आठ मैचों में नहीं खेल पाए हैं।
बेल ने कहा, “अगल मुझे शुरुआत करने के लिए कहा जाता है, तो निश्चित तौर पर मैं शुरुआत करूंगा। हालांकि, मैं पूरी तरह से फिट नहीं हूं।”
उन्होंने कहा, “मेरे टखने का ऑपरेशन हुआ था और मैं इससे अभी पूरी तरह से नहीं उबर पाया हूं। अभ्यास के दौरान मुझे बहुत दर्द महसूस हो रहा था, लेकिन दवा लेकर मैंने इसे जारी रखा।”
वेल्स के खिलाड़ी को उम्मीद है कि वह अपने करियर का तीसरा चैम्पियंस लीग खिताब जीतेंगे। उन्होंने 2014 में हुए टूर्नामेंट के फाइनल मे एटलेटिको को 4-1 से हराकर रियल के लिए खिताबी जीत दर्ज करने में अहम भूमिका निभाई थी।
बेल ने कहा, “निश्चित तौर पर हर सर्जरी से उबर पाना आसान नहीं होता, लेकिन सीजन के मध्य में ऐसा होना दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे में आप जितनी जल्दी हो सके वापसी ही करना चाहोगे।”
dharmpath.com dharmpath