चैम्पियंस लीग फाइनल में अच्छे फार्म में प्रवेश करेगा रियल : रामोस

मेड्रिड, 22 मई (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड के कप्तान सर्गियो रामोस ने आश्वस्त होते हुए कहा कि चैम्पियंस लीग फाइनल में उनकी टीम सत्र के सबसे बेहतरीन फार्म के साथ कदम रखेगी।

रियल का 28 मई को फाइनल मुकाबला एटलेटिको मेड्रिड के खिलाफ मिलान में होगा।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, डिफेंडर रामोस ने कहा, “हम मुकाबले के लिए अच्चे से तैयार हैं और इसके लिए हमें समय मिला है, तो मेरा मानना है कि हम सत्र के सबसे बेहतरीन फार्म में प्रवेश कर रहे हैं।”

रामोस ने कहा, “मुझे लगता है कि हम फाइनल में जाने के योग्य हैं।”

स्पेन के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ने कहा कि उनके लिए फाइनल में प्रवेश करने का सफर आसान नहीं था, क्योंकि रियल को इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पेरिस सेंट जर्मेन और मैनचेस्टर सिटी जैसी टीमों का सामना करना पड़ा है।

रामोस ने कहा, “हम इस बात से खुश हैं कि इतने उतार-चढ़ाव के बाद आखिर हमारी मेहनत रंग लाई।”

एटलेटिको के बारे में कप्तान ने कहा, “हम एक कड़ी प्रतिद्वंद्विता की उम्मीद कर रहे हैं, जो काफी उच्च स्तर पर खेली जाने वाली है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493