चैम्पियंस लीग फाइनल में एटलेटिको के जीत के आसार 50-50 : सिमोन

मेड्रिड, 22 मई (आईएएनएस)। एटलेटिको मेड्रिड के प्रमुख कोच डिएगो सिमोन ने शनिवार को कहा कि उन्हें चैम्पियंस लीग फाइनल में प्रतिद्वंद्वी टीम रियल मेड्रिड के खिलाफ जीत के अवसर 50-50 प्रतिशत लग रहे हैं।

एटलेटिको का रियल के साथ फाइनल मुकाबला 28 मई को मिलान में होगा।

सिमोन ने ‘वांडा एटलेटिको दे मेड्रिड ट्रेनिंग कॉम्प्लेक्स’ में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “फाइनल जीतने के अवसर 50-50 हैं। दोनों टीमों के पास जीतने के समान अवसर हैं।”

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, अर्जेटीना कोच ने विस्तारपूर्वक कहा कि इस एक मुकाबले में दोनों प्रतिद्वंद्वी टीमों के पास जीत हासिल करने के अवसर हैं।

सिमोन ने कहा कि उनकी टीम इस मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा, “हमारा काम खिलाड़ियों की विशेषताओं से शुरू करते हुए उन्हें नवीनीकृत करना है और साथ ही उन्हें मजबूत करना है।”

अर्जेंटीनियाई कोच ने कहा कि रियल के पास बेहतरीन खिलाड़ी हैं और विश्व के शीर्ष तीन क्लबों में भी शामिल है।

सिमोन ने रियल के कोच जिनेदिन जिदान के टीम के प्रति उनके अच्छे काम की तारीफ की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493