चैम्पियंस लीग : बायर्न ने की विजयी शुरुआत, बेनफिका को हराया

लिस्बन, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। जर्मन फुटबाल क्लब बायर्न म्यूनिख ने चैम्पियंस लीग में खेले गए अपने पहले ग्रुप मैच में जीत हासिल की।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, बायर्न ने ग्रुप-ई में बुधवार रात को खेले गए मैच में बेनफिका लिस्बन क्लब को 2-0 से मात दी।

इस मैच के पहले हाफ से ही बायर्न ने प्रतिद्वंद्वी क्लब पर अपना शिकंजा कसा हुआ था।

पोलैंड के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रॉबर्ट लेवांडोस्की ने 10वें मिनट में ही गोल दागकर बायर्न का खाता खोल दिया। क्लब ने पहले हाफ के समापन तक इस बढ़त को बनाए रखा।

इसके बाद दूसरे हाफ में भी मैच पर पूरी तरह से बायर्न का ही दबदबा रहा। रेनाटो सांचेस ने 54वें मिनट में जेम्स रोड्रिगेज से मिले पास को गोल में तब्दील करते हुए जर्मनी के क्लब को 2-0 से आगे कर दिया।

बायर्न ने इसके बाद बेनफिका को गोल करने का एक भी मौका न देते हुए अंत में 2-0 से जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493