चैम्पियंस लीग : मेसी के बिना बार्सिलोना ने इंटर को दी मात

बार्सिलोना (स्पेन), 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। बार्सिलोना फुटबाल क्लब ने अपने स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी के बगैर भी जीत हासिल करने में सफलता पाई।

बार्सिलोना ने चैम्पियंस लीग में खेले गए मैच में इंटर मिलान को 2-0 से मात दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस मैच में बार्सिलोना के लिए दो गोल राफिन्हा और जोर्डी एल्बा ने किए।

इस मैच में बार्सिलोना की क्षमता की परीक्षा हुई। चार दिन बाद उसका सामना रविवार को रियल मेड्रिड से टीम से होगा।

राफिन्हा ने लुइस सुआरेज की ओर से 32वें मिनट में मिले पास को गोल में तब्दील किया और बार्सिलोना का खाता खोला।

इसके बाद, पहले हाफ में प्रतिद्वंद्वी टीम की ओर कोई भी गोल नहीं हुआ, जिसके साथ बार्सिलोना ने 1-0 की बढ़त रखते हुए पहले हाफ का समापन किया।

दूसरे हाफ में भी बार्सिलोना ने इंटर मिलान के खिलाफ मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा।

काफी समय तक कोशिश के बाद आखिरकार 83वें मिनट में एल्बा ने राकिटिक से मिले पास को मिलान के गोल पोस्ट पर पहुंचाया और बार्सिलोना को 2-0 की बढ़त दी।

मैच की तय समय की समाप्ति तक इसे बरकरार रखते हुए बार्सिलोना ने इस मैच में 2-0 से जीत हासिल कर ली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493