चैम्पियंस लीग मैच में गारेथ के खेलने पर संशय

मेड्रिड, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड के खिलाड़ी गारेथ बेल के चैम्पियंस लीग में मंगलवार को सीएसकेए मॉस्को क्लब के खिलाफ खेले जाने पर संशय जताया जा रहा है।

वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, वेल्स के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मांसपेशियों में चोट की समस्या से जूझ रहे हैं।

एटलेटिको मेड्रिड के खिलाफ खेले गए मैच में वह दूसरे हाफ में सबस्टीट्यूट के रूप में उतरे थे।

चिर प्रतिद्वंद्वी एटलेटिको के खिलाफ खेला गया यह मैच गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।

इसके अलावा, चैम्पियंस लीग के इस मैच में रियल के साथ उसके कप्तान सर्गियो रामोस भी नहीं खेलेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493