मेड्रिड, 15 फरवरी (आईएएनएस)। दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के शानदार प्रदर्शन के दम पर रियल मेड्रिड ने चैम्पियंस लीग अंतिम-16 के पहले चरण में पीएसजी को मात दी।
बुधवार रात को एस्तादियो सैंटियागो बर्नबू स्टेडियम में खेले गए मैच में रियल ने पीएसजी को 3-1 से हराया।
पहले हाफ में पीएसजी ने एडरीन राबियोट की ओर से 33वें मिनट में दागे गए गोल के दम पर खाता खोला। इसके बाद, रोनाल्डो ने पेनाल्टी पर मिले गोल के अवसर के भुनाते हुए रियल का स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
दूसरे हाफ में रियल ने पीएसजी को गोल करने का मौका नहीं दिया। 83वें मिनट में रोनाल्डो ने गोल किया और रियल को 2-1 की बढ़त दी।
मार्सेलो ने इसके तीन मिनट बाद गोल कर रियल को पीएसजी के खिलाफ 3-1 से जीत दिलाई।
रियल और पीएसजी के बीच चैम्पियंस लीग के अंतिम-16 दौर के दूसरे चरण का सामना छह मार्च को पार्क दे प्रिंसेस स्टेडियम में होगा।
dharmpath.com dharmpath