चैम्पियंस लीग : वालेंसिया से 2-1 से हारा युनाइटेड

वालेंसिया, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। वालेंसिया ने चैम्पियंस लीग के ग्रुप स्तर पर खेले गए मैच में मैनचेस्टर युनाइटेड को 2-1 से मात दी। हालांकि, इस हार से युनाइटेड को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, युनाइटेड के कोच जोस मोरिन्हो ने कहा कि हार के बावजूद टीम ने अपना काम कर दिया।

उल्लेखनीय है कि युनाइटेड ने पहले ही चैम्पियंस लीग के अंतिम-16 दौर में प्रवेश हासिल कर लिया है। ऐसे में इस हार से उसे अधिक नुकसान नहीं है।

इस मैच में युनाइटेड जीत हासिल कर ग्रुप-एच में शीर्ष पर रहते हुए आगे बढ़ सकती थी लेकिन पॉल पोग्बा के गोल में चूक से और फिल जोन्स के ओन गोल के कारण उसे वालेंसिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

कार्लोस सोलेर ने 17वें मिनट में गोल कर वालेंसिया का खाता खोला और इसके बाद पहले हाफ में युनाइटेड गोल कर स्कोर बराबर करने में असफल रहा।

जोन्स ने इसके बाद दूसरे हाफ में 47वें मिनट में ओन गोल कर वालेंसिया को 2-0 से आगे कर दिया। युनाइटेड की ओर से एकमात्र गोल मार्कस रैशफोर्ड ने 87वें मिनट में किया। ऐसे में अंत में वालेंसिया ने युनाइटेड को 2-1 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493